फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडी में पहुंचा पीआर धान, सरकारी एजेंसियों ने खरीद से किया इनकार

Tue, 23 Sep 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत की अनाज मंडी में धान की ढेरी को देख खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते प्रदेश अध्यक्
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में सोमवार को पहली बार पीआर धान की एक ढेरी पहुंची। नमी ज्यादा होने की वजह से धान को सरकारी एजेंसी ने खरीदने से मना किया तो किसान ने मंडी परिसर में धान को सुखाया। वहीं किसान ने धान की ढेरी को सरकारी के बजाय प्राइवेट एजेंसी को बेचने का निर्णय लिया। बाकी मंडियों में पीआर धान नहीं पहुंचा। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने धान की खरीद का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडी में किसानों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताईं। किसानों का आरोप था कि मिलर्स की ओर से औने-पौने दामों में धान की फसल को खरीदा जा रहा है। उनके आने की सूचना मिलने के बाद मिलर्स की ओर से उनके धान को 3000 से लेकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है। साथ ही उन्होंने मिलर्स पर तौल कांटे छिपाने के आरोप लगाए।
मंडी में बड़ी संख्या में किसान 1509 किस्म का धान लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले किसान बारिश की मार से फसलों में हुए नुकसान को झेल रहे हैं। अब मंडी में उनकी फसलों को कम दाम में खरीदा जा रहा है। जिससे धान की फसल उगाने में आई लागत भी पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में किसान अपना धान सोनीपत की मंडी वापस ले जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देगी सरकार : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार अन्नदाताओं का पीआर धान, बाजरा व मक्का एमएसपी पर खरीदेगी। जहां जहां बारिश व बाढ़ से फसल खराब हुईं हैं वहां सरकार पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देगी। जहां-जहां सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे वहां सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों को फील्ड में उतारा है। उन्होंने कहा कि हर मंडी में 24 घंटे एक निरीक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेगा। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेट पास की प्रक्रिया डिजिटल कर दी है। किसानों को मोबाइल पर ही एसएमएस से जरिए जानकारी भेजी जाएगी कि उनकी फसल किस मंडी में खरीदी जाएगी। गेट पास भी मोबाइल पर उपलब्ध होगा, जिसे स्कैन कर किसान आसानी से मंडी में प्रवेश कर सकेंगे।


गन्नौर मंडी में पहुंचा 1509 किस्म का 52 हजार क्विंटल धान

गन्नौर। रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में धान की आवक व खरीद लगातार हो रही है। अब तक मंडी में 1509 किस्म का 52 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। मार्केट कमेटी सचिव शिव कुमार ने बताया कि 1509 किस्म को 2650 व 3251 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में खरीदा जा रहा है। सचिव ने बताया कि गन्नौर अनाज मंडी में कुछ वर्षों से मंडी में पीआर धान नहीं पहुंचा हैं। इस बार भी अभी तक किसी भी किसान ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर पीआर धान के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, लेकिन प्रशासन ने अपनी तरफ से खरीद की पूरी तैयारी कर रखी है। यदि पीआर धान आता है तो उसकी सरकारी एजेंसी की माध्यम से खरीद की जाएगी।


सोनीपत अनाज मंंडी में एक किसान पीआर धार लेकर आया था। उसने पोर्टल पर फसल का पंजीकरण भी करवा रखा है। पीआर धान में नमी 20.8 फीसदी दर्ज की गई, जबकि सरकार 17 फीसदी नमी वाले पीआर धान को खरीदती है। नमी ज्यादा होने के कारण धान न हैफेड ने खरीदा और न ही प्राइवेट मिलर्स ने।
- ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी सोनीपत

फोटो 10: सोनीपत की अनाज मंडी में धान की ढेरी को देख खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते प्रदेश अध्यक्

फोटो 10: सोनीपत की अनाज मंडी में धान की ढेरी को देख खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते प्रदेश अध्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें