फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : बुलडोजर से कराई नालों की सफाई, नहीं होगा जलभराव

Sat, 04 Jul 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव टेहा के पास जीटी रोड की सर्विस लेन पर भरे पानी को पंप लगाकर निकालते लोग।
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर टेहा गांव के पास कई दिनों से सड़क पर दूषित पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाठक ने मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया। उन्होंने अपने स्तर पर पंप की व्यवस्था कर दूषित पानी की निकासी व बुलडोजर से नाले साफ कराए।
विज्ञापन

जलभराव होने ये अकसर यातायात प्रभावित हो रहा था। इसके साथ आसपास दुर्गंध फैल रही थी और बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई थी। लंबे समय से नालों की सफाई नहीं होने के कारण दूषित पानी सड़क पर भर जाता था। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सफाई कार्य पूरा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


गांव के जोहड़ का भी अधिग्रहण अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में कर लिया गया था। इसके बाद से टेहा गांव में दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो गई थी। इसके बाद लंबे समय से ग्राम पंचायत व ग्रामीण सरकार व प्रशासन से दूषित पानी की निकासी स्थाई समाधान की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें