फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कीर्ति चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन के जन्मदिन पर किया हवन, लगाया शिविर

Sat, 04 Jul 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बिधलान में शहीद कैप्टन दीपक शर्मा के जन्मदिन पर हवन करते ग्रामीण। स्रोत:
विज्ञापन
खरखौदा। कीर्ति चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन दीपक शर्मा के 44वें जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक हवन किया गया। बिधलान गांव में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित कर बलिदानी कैप्टन दीपक शर्मा के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि बलिदानी कैप्टन दीपक शर्मा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देश का गौरव बढ़ाया। उनका त्याग, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
लोगों ने बलिदानी कैप्टन दीपक शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता, अखंडता व सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

हवन के बाद लक्ष्मी फाउंडेशन, रोहतक की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें करीब 150 ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इस अवसर पर बलिदानी के पिता नरेश शर्मा, माता इंदू शर्मा, चाचा शिव कुमार, राजकुमार, रत्न सिंह, सरपंच सुभाष, नरेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें