फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : कटरा के लिए फिर शुरू हुई बस सेवा, यात्रियों को मिली राहत

Sat, 17 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किसानों आंदोलन के कारण बंद पड़े कटरा रूट पर फिर से बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि शंभु बॉर्डर बंद होने के चलते कटरा जाने वाली बसों को रवाना करने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया जाएगा। शनिवार को सोनीपत बस अड्डे से शाम चार बजे कटरा के लिए बस रवाना की गई। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो विभाग बंद पड़े रूटों पर बसें चलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के कारण बदले हालात के बाद पुलिस ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर व दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से सोनीपत बस अड्डे से कटरा, शिमला, अमृतसर, लुधियाना रूट बंद कर दिए गए थे। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को अपनी यात्राएं निरस्त करनी पड़ रही थी। शनिवार को कटरा रूट शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिली है।
दिल्ली, जयपुर और आगरा भेजी बसें

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की सीमाएं भी सील कर दी गई थीं। सफियाबाद बॉर्डर खुलने के बाद अब दिल्ली के लिए भी बसें भेजी जानी शुरू कर दी है। वहीं आगरा जाने वाली बसों को भी गोहाना के रास्ते से रवाना किया गया है। जयपुर जाने वाली बसों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। हालांकि मेरठ, हरिद्वार, बड़ौत व उत्तराखंड के रूटों पर बस यातायात सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर करना पड़ रहा बसों का इंतजार
किसान आंदोलन के चलते 24 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया है। इनमें 18 बसों को पुलिस लाइन में भेजा गया है, जबकि तीन-तीन बसें खरखौदा व गन्नौर खंड में तैनात की गई है। प्रशासनिक ड्यूटी में बसों की तैनाती की वजह से कई लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
वर्जन

किसान आंदोलन के चलते पंजाब रूट बंद कर दिया गया था। अब कटरा रूट को शुरू किया गया है। इस रूट पर बसों को वैकल्पिक मार्ग से यानी चंडीगढ़ के रास्ते से रवाना किया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें