फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाजियाबाद ननिहाल में नाबालिग से रिश्तेदार ने की अश्लील हरकत

Wed, 23 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग के साथ यूपी के गाजियाबाद में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। अश्लील हरकत करने का आरोप पीड़िता के रिश्तेदार पर लगा है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया है। विवेचना गाजियाबाद पुलिस के लिए ट्रांसफर की गई है। बहालगढ़ थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की रहने वाली महिला का आरोप है कि उनका यूपी के गाजियाबाद में मायका है। 29 मार्च को वह अपनी 17 साल की बेटी के साथ मायके गई हुई थी। जब वह अपनी सोसाइटी में आई तो उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। जब उससे कारण पूछा गया तो वह रोने लगी।
विज्ञापन

बेटी ने बताया कि परिचित रिश्तेदार ने उनके साथ अश्लील हरकत की है। वह जब भी उनके घर जाती है तो उसके साथ गलत हरकत करता है। उसे धमकी दी जाती है। नाबालिग की मां ने अपने परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शून्य अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना गाजियाबाद पुलिस ही करेगी।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार का कहना है कि घटना यहां की नहीं है। शिकायत को संवेदनशील मानते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना यूपी के गाजियाबाद ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें