फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 24 से 27 तक होंगे चयन

Wed, 23 Jul 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 17 से 24 अगस्त तक बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित होने वाली अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के आधार पर भारतीय दल का चयन करेगा। 24 व 27 जुलाई को पहलवानों के ट्रायल लिए जाएंगे। फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान लखनऊ तो महिला पहलवान दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में ट्रायल देंगी।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने ट्रायल को लेकर पत्र जारी किया है। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रायल देंगे। महिला कुश्ती टीम के लिए ट्रायल 27 जुलाई को इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में होंगे।
पहलवानों के ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। इससे पहले सुबह 7 बजे भार मापा जाएगा। भार में दो किलोग्राम तक की छूट दी जाएगी। प्रतियोगिता में ट्रायल के लिए वर्ष 2005 से 2008 के बीच जन्मे पहलवान पात्र होंगे।
विज्ञापन


ट्रायल के लिए यह पहलवान होंगे पात्र

ट्रायल में वर्ष 2025 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप या वर्ष 2024 की सीनियर नेशनल (बंगलूरू) में पदक विजेता भाग लेंगे। साथ ही राजस्थान के कोटा में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहलवान भी पात्र होंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024 के सीनियर नेशनल को छोड़कर अन्य पुराने प्रदर्शन को मान्य नहीं माना जाएगा।

प्रशिक्षित तकनीकी अधिकारियों के निगरानी में होगा ट्रायल
ट्रायल की निगरानी उच्च प्रशिक्षित तकनीकी अधिकारियों की तरफ से की जाएगी। ट्रायल के लिए पासपोर्ट के साथ ही पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है। बिना दस्तावेजों के प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें