फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्ड-3 में 25 लाख रुपये से 4 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य शुरू

Sat, 20 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के खरखौदा में वार्ड-3 की गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ करते नगरपालिका
विज्ञापन
खरखौदा। नगरपालिका के अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा ने शुक्रवार को वार्ड-3 में गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हीरालाल इंदौरा ने बताया कि वार्ड-3 में 25 लाख रुपये की लागत से चार गलियों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। शहर में विकास कार्यों को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी, जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

हीरालाल इंदौरा ने दिल्ली रोड पर लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या पर बताया कि लोगों को जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। दिल्ली रोड के स्थानीय लोग काफी समय से जलभराव की समस्या से परेशान थे, इसको लेकर नगरपालिका गंभीरता से काम कर रही है।
इसके अलावा दिल्ली रोड के सुंदरीकरण के लिए जल्द फैंसी लाइटें भी लगवाई जाएंगी ताकि अंधेरे से राहत मिलने के साथ सुंदरता को बढ़ावा मिल सके। पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद सड़क के किनारों पर लगी टाइलों को भी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद नवीन दहिया ने बताया कि वार्ड की कई गलियां काफी समय से खस्ताहाल थी। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। प्राथमिकता के आधार पर गलियों का पुनर्निर्माण शुरू करवा दिया गया है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इस दौरान संजू, अधिवक्ता अनिल, राहुल व वार्ड वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें