फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पबनेरा-पीपली खेड़ा रोड का पुनर्निर्माण पूरा, गांवों में लगेंगे ब्लॉक

Sat, 22 Nov 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के गांव पबनेरा-पीपली खेड़ा रोड का पुनर्निर्माण कार्य पूरा करते लोक निर्माण विभा
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पबनेरा-पीपली खेड़ा रोड का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अब ग्रामीण क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क पर सफेद पट्टी भी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

करीब 7.96 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण पर 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। खस्ताहाल सड़क का सुधार होने के बाद अब चार गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने गांव पबनेरा से पीपली खेड़ा वाया रामनगर, उमेदगढ़ का पुनर्निर्माण करवाने के लिए अगस्त माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य की शुरुआत की थी।
विभाग ने सड़क का पुनर्निर्माण पूरा करने के बाद अब गांवों में सड़क के दोनों ओर करीब 1.5 किलोमीटर एरिया में खस्ताहाल ब्लॉक उखवाड़कर नए लगवाने का काम किया जाएगा। साथ ही पूरी सड़क पर सफेद पट्टी भी लगवाई जाएगी ताकि कोहरे के दौरान वाहन चालक सुगमता से आवागमन कर सकें।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष से खस्ताहाल सड़क के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लंबे समय से टूटकर बिखरी सड़क के कारण वाहन चालक ज्यादा परेशान थे। कई जगह बड़े गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों के लिए दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था।

20 हजार लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
सड़क का पुनर्निर्माण होने से चार गांव के करीब 20 हजार लोगों को राहत मिलेगी। इनमें गांव पीपली खेड़ा, रामनगर, उमेदगढ़, पबनेरा शामिल हैं। ग्रामीण कई बार हलका विधायक देवेंद्र कादियान व अधिकारियों से खस्ताहाल सड़क का सुधार करवाने की मांग कर चुके थे।

वर्जन
खस्ताहाल गांव पबनेरा-पीपली खेड़ा रोड का पुनर्निर्माण पूरा हो गया है। अधिकारियों को गांवों में सड़क के दोनों ओर ब्लॉक और सफेद पट्टी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर अधिकारी लापरवाही करते हैं तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। -देवेंद्र कादियान, विधायक, गन्नौर
वर्जन
पबनेरा-पीपली खेड़ा रोड पर जल्द ही 1.5 किलोमीटर एरिया में सड़क के दोनों ओर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही सड़क पर सफेद पट्टी भी लगवाई जाएगी। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें