फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो साल बाद शुरू हुआ अधूरे रोड का पुनर्निर्माण

Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर के गांव गुमड़ से खेड़ी गुर्जर रोड पर पहली तारकोल व बजरी की परत डालकर शु
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ से खेड़ी गुर्जर रोड पर दो वर्ष से अधूरे पड़े नवर्निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर तारकोल व बजरी की पहली परत बिछा दी गई है। इससे ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उक्त सड़क को अब 12 फुट से 18 फुट चौड़ा किया गया है, ताकि वाहन चालकों की आवाजाही सुगम हो सके।
विज्ञापन


विभाग की ओर से गुमड़ से खेड़ी गुर्जर रोड का करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। यह सड़क काफी समय से खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणाें को आवागमन में परेशानी हो रही थी। हालांकि विभाग की ओर से दो वर्ष पहले सड़क के पुनर्निर्माण को शुरू करवा दिया गया था, लेकिन पत्थर व रोड़ा डालकर काम को बीच में ही रोक दिया गया था।
गुमड़ व खेड़ी गुर्जर सहित आसपास के गांवों के किसान अपनी फसलों को लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क नहीं बनने से उनके ट्रैक्टर व वाहन पंक्चर हो रहे थे। दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीण काफी समय से अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


गुमड़-खेड़ी गुर्जर रोड का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया गया है। पहले सर्द मौसम व ग्रैप-4 के चलते सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका था। -नवनीत, जेई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें