फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो अस्पतालों में कुछ अनियमितता पाए मिलने पर कार्रवाई के लिए की सिफारिश

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक के दौरान जिला सलाहकार समिति के पदा​धिकारी व अ​धि
विज्ञापन
सोनीपत। पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में भ्रूण लिंग जांच पर रोक संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। दो अस्पतालों में अनियमितताएं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला उच्च समिति को भेजने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्षता चेयरपर्सन डॉ. श्रुति ने की। बैठक में जिले के पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों, नियमित निरीक्षण, रिकॉर्ड संधारण और पूर्व में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। कुछ अस्पतालों के पंजीकरण से जुड़े मामलों में समिति सदस्यों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
चेयरपर्सन डॉ. श्रुति ने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाल लिंगानुपात में सुधार के लिए कानूनी कार्रवाई के साथ समाज में जागरूकता और सामूहिक भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन, जिला पीएनडीटी टीम के सदस्य डॉ. पुनीत दहिया, डीडीए बलदेव सिंह, डॉ. शैलेंद्र, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें