फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1.41 किलो चरस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ एचएसएनसीबी टीम। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) रोहतक यूनिट और खरखौदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन युवकों को 1.41 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। उनके खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव तुर्कपुर निवासी विनय, रोलद निवासी राहुल और कंवाली निवासी मनीष बाइक पर चरस लेकर पाई माइनर के पास सप्लाई करने आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। एसीपी खरखौदा जोगेंद्र शर्मा की मौजूदगी में तलाशी के दौरान राहुल के बैग से 1.41 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद चरस, बाइक और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें