फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खुले स्कूल लौटी रौनक, पहले दिन करीब 50 फीसदी रही हाजिरी

Mon, 01 Jul 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन स्कूल की छुट्टी होने पर बाहर निकलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के स्कूलों में एक माह से अधिक समय बाद सोमवार से रौनक लौट आई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूलों में पहले दिन करीब 50 फीसदी ही विद्यार्थी पहुंचे। स्कूल खुलने पर विद्यार्थी बेहतर उत्साहित नजर आए। हालांकि स्कूलों में पहले दिन उपस्थिति कम रहने पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिए गए काम की जांच की।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने अब आगामी दिनों में बेहतर तरीके से पढ़ाई पर फोकस करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षकों ने बताया कि मई माह में भीषण गर्मी होने के कारण निर्धारित समय से पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हुई है। ऐसे में सभी विद्यार्थी अब नियमित स्कूल पहुंचे और पढ़ाई करें और अपने साथियों को भी नियमित रूप से स्कूल में आने के लिए प्रेरित करें।
दोस्तों से मिल खिले चेहरे
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि करीब एक महीने से भी अधिक समय बाद अपने दोस्तों से मिले हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद निकले विद्यार्थियों के चेहरे भी खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि छुट्टियां लंबी चल गई। वह स्कूल खुलने को लेकर बेहतर उत्साहित थे। अब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों की करवा दी थी सफाई
शिक्षा विभाग के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुलने वाले स्कूलों में पहले ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी थी। स्कूल प्राचार्यों ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए कि अनुपस्थित विद्यार्थियों के घर पर सूचना अवश्य भेजी जाए. ताकि मंगलवार से कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ सके और आगे की पढ़ाई सुचारू हो सके।
आगामी दिनों में बढ़ेगी संख्या
सांदल कलां स्कूल की प्राचार्य रेखा रानी ने बताया कि स्कूलों में दोबारा रौनक लौट आई है। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय की छत, पानी की टंकी व क्लासरूम की साफ सफाई पहले से करवा दी थी। साफ व स्वच्छ वातावरण में बच्चों की पढ़ाई हो, इसके लिए पहले से ही बेहतरीन प्रयास किए जाते हैं।

वर्जन
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन करीब 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे हैं। मंगलवार से विद्यार्थी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जो विद्यार्थी पहले दिन स्कूल नहीं पहुंचे थे, उनके पास फोन कर स्कूल आने को कहा गया है।
विज्ञापन

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें