इलाके एक गांव निवासी छात्रा के साथ खेत में दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह कंप्यूटर की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार शाम कंप्यूटर की कोचिंग पढ़ने के बाद गांव की तरफ जा रही थी। वह गांव भैंरा तक थ्री-व्हीलर से गई थी। इस दौरान उसके गांव का ही श्याम लाल भी थ्री-व्हीलर में था।
जब वह थ्री-व्हीलर से उतरकर गांव की तरफ पैदल जा रही थी तो श्यामलाल ने उसे पकड़ लिया और धान के खेत में ले जाकर उसके दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
उसने घर जाकर मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजन उसे लेकर कुंडली थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के बयान पर श्यामलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी राजबाला ने आरोपी श्यामलाल को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक का भी मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।