गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 14 वर्षीय मानसिक दिव्यांग किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने बड़ी थाना पुलिस को शिकायत दी है।
महिला ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा कक्षा 7वीं में पढ़ता है। उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर किसी युवक ने उनके बेटे के साथ गलत काम किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद