फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे रेलवे स्टेशन पर बन रहे पांडवों के नाम से गुंबद

Mon, 19 May 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पांडव भाईयों के नाम से बनवाए जा रहे गुंबद। संवा
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर पांडवों के नाम से गुंबद बनने शुरू हो गए हैं। ये गुंबद यात्रियों को आध्यात्मिकता से जोड़ने का काम करेंगे। रेलवे यात्रियों को महाभारत कालीन इतिहास से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। गुरुग्राम की कंपनी के आर्किटेक्ट से गुंबदों का डिजाइन तैयार करवाया गया है। साथ ही स्टेशन परिसर में जल्द ही फूड प्लाजा की सुविधा मुहैया होगी। यात्रियों को एक ही जगह खाद्य सामग्री मिल सकेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन का 29 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। यहां से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। ऐसे में रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने फूड प्लाजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन 200 मीटर लंबे और 45 फीट चौड़े भवन के साथ फूड प्लाजा के लिए 4 बड़ी दुकानों का निर्माण करवाया गया है। दो माह के अंदर यात्रियों को स्टेशन पर फूड प्लाजा की सुविधा मिलने शुरू हो जाएगी। वहीं भवन में कार्यालय, बुकिंग कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय सहित एक साथ 450 यात्रियों के एकत्रित होने की व्यवस्था रहेगी।

फोटो 02- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पांडव भाईयों के नाम से बनवाए जा रहे गुंबद। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें