गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी थाना क्षेत्र के गांव में छह साल के बच्चे संग दो लड़कों ने कुकर्म कर दिया। बच्चा लड़कों के साथ गांव में ट्यूबवेल पर नहाने गया था। बच्चे की मां उसे तलाश करते हुए पहुंची तो घटना का पता लगा।
महिला ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि उसका छह साल का बच्चा बुधवार दोपहर को घर से बाहर गया था। इसी बीच उन्हें गांव के एक लड़के ने जानकारी दी कि उसका बेटा दो अन्य लड़कों के साथ ट्यूबवेल पर नहाने गया है। वह अपने बेटे की तलाश करते हुए ट्यूबवेल पर गई तो बेटा निर्वस्त्र मिला। वह रो रहा था। बेटे ने दो लड़कों का नाम लेकर बताया कि उन्होंने उसके साथ गलत काम किया है। महिला का आरोप है कि दोनों लड़के उसे देखकर मौके से भाग निकले। इस पर उन्होंने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गांव में जाकर जांच के बाद शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।