सोनीपत। शहर में नवरात्र उत्सव के साथ रामलीला मंचन का दौर भी शुरू हो चुका है। शहर के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से कलश स्थापना व गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत की गई।
इससे पहले बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो मुरथल अड्डा, सब्जी मंडी रोड होते हुए कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में पहुंची। शोभायात्रा में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश, रिद्धि-सिद्धि की झांकी शामिल रही।
रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा के पदाधिकारियाें ने स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज के सानिध्य में भगवान गणेश व श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ मंचन का शुभारंभ किया गया।
वृंदावन से आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने प्रथम दिन नारद मोह, मनु शतरुपा तपस्या की लीला का मंचन किया।
कलाकारों ने भगवान विष्णु व नारद मुनि के संवाद को रोचक ढंग से दर्शाया। इसके बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को रामकथा व राम जन्म की कथा का वर्णन सुनाया गया।
दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दर्शकों से मंचन संबंधित प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विजयंत पठानिया, आईडी मुंजाल रहे। एसएल तनेता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन गजेंद्र मंगला ने किया।
फोटो 43- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में
फोटो 43- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में