फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीमद् देवी भागवत कथा में भजनों पर झूमे भक्त

Tue, 23 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनाती साध्
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास साध्वी भद्रा भारती ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने मां आदि शक्ति की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान भक्त उनके भजनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन


साध्वी भद्रा भारती ने बताया कि अवतार शब्द अपने आप में बहुत प्रकाशमय है। अवतार अर्थात उच्च स्थान से नीचे की ओर उतरना। साध्वी ने बताया कि भगवान को इस धरा पर अवतार क्यों लेना पड़ता है, यह प्रश्न बहुत से लोगों के मानस पटल पर आता है। भगवान का अवतार उस समय होता है, जब मानव, दानव बनता है। धर्म की हानि होती है, सज्जन पुरुषों पर अत्याचार होता है।
महर्षि अरविंद ने कहा है कि यह भगवान का उस रेखा के नीचे उतर आना है, जो भगवान को मानव जगत से पृथक करती है। भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि मैं अजन्मा, अविनाशी व समस्त भूतों का स्वामी होते हुए भी अपनी माया से जगत में प्रकट होता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 35- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनाती साध्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें