फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 साल की उम्र में पिता बनने वाले रामजीत राघव की जलने से मौत

विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से आए मीडिया कर्मियों के साथ बुजुर्ग रामजीत राघव व उसकी पत्नी शकुंतला व उनका बच्चा। ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के वार्ड-9 में रहने वाले 96 साल की उम्र में पिता बने रामजीत राघव की जलने से मौत हो गई। घर में ही चारपाई पर झुलसने के बाद उसकी पीजीआई में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। 96 वर्ष की उम्र में दोबारा से पिता बनने पर रामजीत सुर्खियों में आ गया था।
विज्ञापन

रामजीत राघव (104) मंगलवार की शाम को अपने घर पर था। अज्ञात कारणों के चलते उसकी चारपाई में आग लग गई और चारपाई पर सो रहा रामजीत बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। रामजीत राघव ने 96 वर्ष की उम्र में वर्ष 2012 में दूसरी बार पिता बनने पर देश-दुनिया की मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था। कुछ ही दिनों बाद रामजीत राघव का बड़ा लड़का विक्रमाजीत लापता हो गया था। पुलिस उसे तलाश कर पाती इससे पहले ही उसका दूसरा बेटा भी गुम हो गया था। ऐसे में रामजीत राघव व उसकी पत्नी शकुंतला ही घर में अकेले रहे गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही शकुंतला भी संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। तब से रामजीत अकेला ही अपने घर में रह रहा था। कुछ माह से उसे दिखाई देना भी बंद हो गया था। मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते उसकी चारपाई में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बीड़ी पीने के दौरान कपड़ों में आग लगी है। जिसके चलते वह झुलस गया और उसने पीजीआई, रोहतक में दम तोड़ दिया। अब पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें