फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में मिला रस्सी से बंधा हुआ युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आंवली के पास से ड्रेन नंबर आठ में एक युवती का शव मिला। युवती के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को ड्रेन से बाहर निकलवाकर उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन जब शव की शनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

गांव आंवली के किसान मंगलवार शाम को जब अपने खेतों से घर की ओर जा रहे थे तो एक किसान को ड्रेन में एक युवती का शव पड़ा देखा। किसान ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई रामनिवास अपनी टीम के साथ ड्रेन पर पहुंचे और युवती के शव को बाहर निकलवाया। युवती के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए होने पर वहां मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। एएसआई रामनिवास ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष है, जिसकी शनाख्त कराने के लिए आसपास के पुलिस स्टेशनों को सूचना दी गई है। ताकि युवती की शनाख्त कराई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें