फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर की मां-बेटी निकलीं ट्रेन के नीचे जान देने वाली महिला-युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर जाहरी फाटक के पास मंगलवार रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाली महिला व युवती मां-बेटी थीं, जिनकी पहचान राजपुर निवासी कुसुम व उसकी बेटी सुषमा के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार सुबह घर से दवा लेने के लिए निकली थीं, शाम तक न लौटने के बाद उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन रात को उनका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

जीआरपी ने दोनों शवों की शनाख्त होने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
राजपुर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह अमेजन कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को किसी काम से रिश्तेदारी में गया हुआ था। मां कुसुम देवी और बहन सुषमा सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से दवा लाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं, जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू की थी। इसकी सूचना राजलू गढ़ी चौकी में भी दी थी। जोगेंद्र ने बताया कि सुबह चौकी से ही फोन आया था कि रात को रेलवे ट्रैक पर दो शव मिले हैं। अस्पताल पहुंचने पर देखा तो शव उसकी मां व बहन के मिले।
यह है मामला
मंगलवार रात को दादर एक्सप्रेस के चालक ने जीआरपी को सूचना दी थी कि जाहरी फाटक के पास महिला व युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जीआरपी मौके पर पहुंची तो युवती की गर्दन धड़ से अलग थी और महिला का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

वर्जन
जाहरी फाटक के पास डाउन ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाली महिला व युवती की पहचान राजपुर निवासी मां-बेटी के रूप में हुई है। शवों की शनाख्त होने पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

- धर्मपाल सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें