फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बारिश भगवान शिव के अभिषेक के समान : ओमप्रकाश

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की इंदिरा कॉलोनी में हरिनाम संकीर्तन करते श्री राम परिवार के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। इंदिरा कॉलोनी में श्री राम परिवार की ओर से सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा का आयोजन किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस के बालकांड में वर्णित भगवान शिव की महिमा, उनके विवाह और सावन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

ओमप्रकाश अरोड़ा ने कहा कि माता सती के राजा दक्ष के यज्ञ में देह त्यागने के बाद सावन मास में राजा हिमाचल और मैना के घर पार्वती के रूप में जन्म हुआ। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए बारिश, धूप और ठंड सहते हुए हजारों वर्षों तक घोर तप किया। सावन में होने वाली बारिश को प्रकृति की ओर से भगवान शिव के अभिषेक के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पवन सहगल, श्याम रहेजा, सूरज कांत, पं. हरिभगवान, ललित बत्रा, महेश पांडे, महेश, शिव कुमार, भोजदत्त, सतीश और अश्विनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें