रेवाड़ी में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। दोपहर के बाद हल्की धूप जरूर निकली। फिलहाल बूंदाबांदी अभी तक नहीं हुई है। आसमान में बादल जरूर छाए हुए हैं। बूंदाबांदी कल देर रात तक दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 12.0 दर्ज किया गया है
खंड--एमएम बारिश
धारूहेड़ा--4.2 एमएम
मनेठी--05 एमएम
बावल--08 एमएम
डहीना--02 एमएम
जाटूसाना--2.6 एमएम
कसोली--5.3 एमएम
नाहड़--4.2 एमएम
झज्जर में बुधवार रात से वीरवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। उसके बाद हल्की बादलवाही छाई रही। दोपहर को हल्की धूप भी निकली। पूरा दिन शीतलहर चलती रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की आद्रता 85 प्रतिशत रही। जिले में ओसतन 19 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं।
करनाल में सुबह 12 एमएम बारिश हुई इसके बाद लगातार रुक रुक कर बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है। हवाएं भी चलती रही। हालांकि अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 12.1 दर्ज किया गया।
सिरसा में मौसम में बदलाव जारी। सुबह बादलवाई के बाद हलकी बूंदाबांदी देखने को मिली थी। लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ऐसे में लोग पार्कों व बाजारों में खरीददारी करते हुए नजर आए।