फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस का दौरा आज, तैयारियों में जुटे कर्मचारी

Tue, 19 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर सवारी गाड़ी को हरी झंडी देने के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी आज नए ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। दौरे में उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सीआरएस के दौरे को लेकर मंगलवार को रेलवे के कर्मचारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोनीपत से जींद के बीच नया ट्रैक तैयार हो चुका है। रेलवे अधिकारियों द्वारा बैलेंस ट्रेन भी चलाई जा चुकी है। जिसके बाद अब अधिकारी इस ट्रैक पर सवारी गाड़ी दौड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी मंजूरी लेने के लिए अधिकारी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत सीआरएस द्वारा आज नए ट्रैक का निरीक्षण किया जाएगा। उनके दौरे के लिए अधिकारी दिसंबर माह से ही तैयारी कर रहे हैं। सीआरएस का दौरा दो दिन का है। सीआरएस बुधवार को सोनीपत से चलेंगे और गोहाना तक आएंगे। अगले दिन यानी 21 जनवरी को गोहाना से जींद के बीच निरीक्षण करेंगे। उनके निरीक्षण के बाद ही रेलवे द्वारा ट्रेन चलाने की मंजूरी दी जाएगी। सीआरएस के दौरे को देखते हुए मंगलवार को रेलवे के कर्मचारी दिनभर रेलवे स्टेशन को चमकाने में जुटे रहे। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर रही कुछ कमियों को पूरा किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर गोहाना जंक्शन के बोर्ड के अलावा गाड़ी बदलने की सूचना देने वाला बोर्ड भी लगा दिया है। जिस तरह से रेलवे द्वारा तैयारी की जा रही है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि रेलवे इसी माह में ट्रेन चलाने के मूड में है। क्योंकि रेलवे पर क्षेत्र के लोगों का दबाव बढ़ता जा रहा है।

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची चार मोटर गाड़ियां
सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर सीआरएस की ओर से इंस्पेक्शन के लिए चार मोटर गाड़ियां सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहुंच गई। जिनमें से एक मोटर गाड़ी मेरठ रेल सेक्शन, दूसरी पानीपत रेल सेक्शन, तीसरी अंबाला रेल सेक्शन और चौथी राजपुरा रेल सेक्शन से लेकर सोनीपत पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


नई रेल लाइन का सीआरएस इंस्पेक्शन बुधवार से शुरू हो रहा है। जिसकी शुरूआत सोनीपत रेलवे स्टेशन से प्रात: 10 बजे शुरू हो जाएगा। बुधवार को सोनीपत से गोहाना तक और वीरवार को गोहाना से जींद तक होगा।
विज्ञापन

-एसके गौड़, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें