फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, झेलम 10 और गीता जयंती एक्सप्रेस 21 जनवरी तक नहीं चलेगी

Sun, 26 Nov 2023 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मथुरा स्टेशन के यार्ड की रिमॉडलिंग को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया गया है। सोनीपत रेलवे जंक्शन से इन ट्रेनों के जरिए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झेलम और गीता जयंती एक्सप्रेस के जरिए लंबी दूरी यात्रा करने वाले करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। झेलम एक्सप्रेस का संचालन 10 जनवरी और गीता जयंती एक्सप्रेस का संचालन 21 जनवरी से आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड की री-मॉडलिंग को लेकर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगा। सोनीपत से इन ट्रेनों से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। 5 फरवरी से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


सोनीपत रेलवे जंक्शन से काफी संख्या में यात्री रोजाना झेलम एक्सप्रेस (11077/78) से जम्मू तवी व पुणे जाने के लिए यात्रा करते हैं। यहीं नहीं गीता जयंती एक्सप्रेस (11841/42) के जरिए काफी संख्या में कुरुक्षेत्र व खजुराहो आते-जाते हैं। दोनों ट्रेनों का ठहराव भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में रेलवे स्टेशन पर होता है। सोनीपत से मथुरा जाने के लिए लोग इन्हीं ट्रेनों से आवाजाही करते हैं।

मथुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड की री मॉडलिंग को लेकर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। ऐसे में झेलम एक्सप्रेस (11077) 10 जनवरी तो गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) का संचालन 21 जनवरी से बंद होगा।
विज्ञापन


दोनों ट्रेनों को 5 फरवरी से चलाया जाएगा। झेलम एक्सप्रेस (11078) 12 जनवरी तो गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) का संचालन 22 जनवरी से बंद होगा। इन ट्रेनों को 5 व 6 फरवरी से चलाया जाएगा। इसके बाद ही सोनीपत के यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

मथुरा स्टेशन के यार्ड के री मॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। झेलम एक्सप्रेस का संचालन 10 जनवरी व गीता जयंती एक्सप्रेस का संचालन 21 जनवरी से 4 फरवरी तक बंद रहेगा। 5 व 6 फरवरी से ट्रेनों का दोबारा संचालन किया जाएगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें