फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यातायात ब्लॉक : एक पैसेंजर सहित तीन रेलगाड़ियां रद्द, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़ व रेलगाड़ी के इंतजार में सुस्ताते यात्री। स? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर होलंबी कलां-बादली स्टेशन के बीच रविवार को तीन अंडरपास पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने इस कार्य के लिए दोपहर 12:20 से सायं 4:20 बजे तक चार घंटे का रेल यातायात ब्लॉक लिया था। इससे एक सवारी सहित तीन रेलगाड़ियां रद्द रहीं, जबकि दो के समय में बदलाव किया गया। रेलगाड़ियों के निरस्त रहने से कुछ यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी तो कुछ ने बस अड्डे का रुख किया। यही कारण रहा कि अवकाश के दिन भी बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।
विज्ञापन

होलंबी कलां-बादली रेलवे स्टेशन के बीच में बनाए जा रहे अंडरपास पर रविवार को आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया गया। जिस कारण रेलवे अधिकारियों ने चार घंटे का रेल यातायात ब्लॉक लिया था। इससे एक पैसेंजर सहित तीन रेलगाड़ियों का परिचालन बंद रहा, जबकि दो रेलगाड़ियों के चलने के समय में बदलाव किया गया। ये रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जबकि दो को बीच रास्ते में रोककर चलाया गया। स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर बार-बार ट्रेनों के आने का समय पूछते रहे। इस दौरान ट्रेनें निरस्त रहने से कुछ यात्रियों ने यात्रा ही रद्द कर दी और टिकट रद्द करवाए, जबकि काफी यात्री ऐसे रहे जो स्टेशन पर ही ट्रेन आने तक सुस्ताते रहे।
ये ट्रेनें रद्द रहीं
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल (एनकेएम)
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली ईएमयू स्पेशल (केडीएम)
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर)
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर)
14508 बठिंडा एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला समाप्त करेगी)
14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला से प्रारंभ करेगी)
नोट 14508/10507 दिल्ली-अंबाला के बीच आंशिक निरस्त रही।
इन ट्रेनों का बदला समय
12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल्स, पश्चिम एक्सप्रेस को 8:35 बजे अमृतसर से चलाया गया।
12057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस को सायं 4:05 बजे दिल्ली से चलाया गया।
22430 पठानकोट एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रोककर चलाया गया।
15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 10 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
वर्जन
होलंबी कलां-बादली रेलवे स्टेशन के बीच तीन अंडरपास आरसीसी बॉक्स लगाने का काम किया गया। इस कार्य के चलते रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चार घंटे का यातायात ब्लॉक लिया था। इससे एक पैसेंजर सहित तीन रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया था। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। रेल यातायात प्रभावित होने के बारे में पहले ही अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें