फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राशन डिपो पर छापा डाला, स्टॉक में मिली अनियमितता

Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के गांव जाखौली में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई
विज्ञापन
सोनीपत। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव जाखौली व पाबसरा में राशन डिपो पर छापा डाला। राशन डिपो संचालक एक लाइसेंस पर पांच जगह स्टॉक कर राशन वितरित करता था। स्टॉक की अब तक की जांच में गेहूं, चीनी व तेल कम मिला और बाजरा ज्यादा मिला। टीम मामले में पूरी जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को शिकायत मिली थी कि पाबसरा में डिपो होल्टर के स्टॉक में गड़बड़ी है। जिस पर निरीक्षक नवीन पालीवाल के साथ उप निरीक्षक मंदीप व अजय की टीम ने कार्रवाई की। टीम बुधवार रात को पाबसरा गांव में जांच करने पहुंची। वहां कई गड़बड़ी सामने आई। एक मशीन पर 23 किलो चीनी, 102 किलो बाजरा व 182 लीटर सरसों का तेल ज्यादा मिला है। उसके बाद टीम गांव जाखौली में पहुंची। वहां पर चार स्थानों पर स्टॉक किया गया था। जहां पर 3564 किलो गेहूं व 31 किलो चीनी कम मिली। बाजरा 362 किलो अधिक मिला है। इस डिपो पर टीम को 275 लीटर सरसों का तेल कम मिला है।

निरीक्षक नवीन पालीवाल ने अंदेशा जताया कि डिपो धारक ने कार्ड धारकों के अंगूठे लगवाने के बाद राशन नहीं दिया होगा। जिसके कारण स्टॉक कम या ज्यादा मिला है। अभी इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस क्षेत्र के निरीक्षक को भी जांच में शामिल किया जाएगा। स्टॉक रजिस्टर व वितरण रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें