फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी अभियान 3 से

Fri, 01 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
विज्ञापन
राहगीरी अभियान की शुरूआत के लिए शहरवसियों के साथ मीटिंग - फोटो : sonepat
विज्ञापन
दिल्ली, गुडग़ांव, करनाल और फरीदाबाद के बाद अब सोनीपत सिटी में भी मौज मस्ती के साथ लोगों को एकजुट करने और शहर के विकास के लिए राहगीरी अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए वीरवार शाम अधिकारियों ने शहरवासियों के साथ मीटिंग कर उनका सहयोग मांगा है। राहगीरी अभियान सेक्टर 14-15 के रोड पर शुरू किया जाएगा। इसमें सप्ताह में रविवार के दिन 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इस रोड को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह 6 बजे से सड़क पर जिम, डांस, साइक्लिंग, नाटक, पेंटिंग, स्केटिंग, योगा या इसी तरह की अन्य कई गतिविधियां नजर आएगी। इस दौरान इस सड़क में फिटनेस और सांस्कृतिक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

शहरवासियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। इस अभियान के जरिए लोगों को विभिन्न सामाजिकता से जुड़े संदेश तो देगा ही युवाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद होगा। इस अभियान को हर रविवार को राहगीरी डे के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत रविवार से की जाएगी। -अश्वनी मैंगी, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें