फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि में चार प्राध्यापकों के पर्स चोरी

Sun, 31 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित विश्वविद्यालय कैंपस से चोर चार प्राध्यापकों के पर्स चोरी कर ले गया। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवि के रजिस्ट्रार सैम्युल राज ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को करीब 11 बजे एक युवक विवि के कैंपस में घुसकर प्राध्यापकों के पर्स चोरी कर लिए। चोर कमरा नंबर ए-116 से प्राध्यापिका अर्चना गुप्ता का पर्स चुरा लिया। पर्स में 3 डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व डेढ़ हजार रुपये थे।
कमरा नंबर ए-420 से प्राध्यापक स्वर्णिम डे का पर्स ले गया। पर्स में कागजात व पांच हजार रुपये थे। कमरा नंबर 319 से प्राध्यापिका दीक्षा का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, एसबीआई का डेबिट कार्ड व 56 सौ रुपये से भरा चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा नंबर 319 से शिक्षिका आयुषी का कागजात से भरा पर्स चोरी कर लिया। संदिग्ध युवक सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें