फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक बब्बू मान पहुंचे कुंडली बॉर्डर: बोले- किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो बीजेपी को चुनावों में भुगतना पड़ेगा परिणाम

Thu, 04 Nov 2021 05:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • किसान आंदोलन स्थल किसानों ने आंदोलन में शहीद किसानों के लिए जलाया दिया
  • किसान नेताओं ने कहा– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिद्द के आगे तीनों कृषि कानून वापिस नहीं हो रहे
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की स्टेज पर बोलते गायक बब्बू मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक बब्बू मान गुरुवार को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के मौके पर हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर किसान धरना स्थल पर पहुंचे। तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों ने गुरुवार को आंदोलन में शहीद किसानों के की याद में दिया जलाया। इस दौरान हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर पंजाबी गायक बब्बू मान किसानों के बीच पहुंचे। पंजाबी गायक बब्बू मान ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर एक साल से आंदोलनरत है, लेकिन सरकार किसानों की मांगे पूरी नहीं कर रही। जिसका खामियाजा बीजेपी को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : साइबर क्राइम: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कईं राज्यों की वेबसाइट हैक कर जारी कर चुके 800 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिद्द के आगे तीनों कृषि कानून वापिस नहीं हो रहे। प्रधानमंत्री जिद्द छोड़े और कानून वापिस लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में टैक्सी में घूमे है। यहां भी टैक्सी में आए तो उनको लंगर खिलाएंगे। बाल और दाढ़ी तो बढ़ा ली है, पग हम बांध देंगे। किसान नेताओं ने कहा की उपचुनावों में तो बीजेपी को हार मिली है। आगामी चुनावो में भी इनको हराएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मिसाल: कोरोना काल में गांव से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा तो युवाओं ने बनाई लाइब्रेरी, अब गांव के तीन बेटे बनें एसआई 
विज्ञापन


बब्बू मान ने किसानों से अपील की है कि किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने को है। किसान आंदोलन में किसान दोबारा एकजुट होना शुरू हो। उन्होंने कहा कि अगर कृषि कानून वापिस नहीं हुए तो हेलीकॉप्टर से खाने के पैकेट मिलेंगे। सबसे ज्यादा असर मध्यम और छोटे दुकानदारों पर पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें