फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध कब्जे को हटाने गई नगर निगम की टीम का किया विरोध

Thu, 20 Jun 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नांगल खुर्द में निगम की जमीन पर नौ वर्ष पहले किए गए अवैध कब्जे को हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कब्जाधारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप निगमायुक्त की साथ बहस की। इस दौरान उप निगमायुक्त हरदीप सिंह ने कब्जाधारियों को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने एक एकड़ से कब्जा हटाया। इसके बाद गांव चौहान जोशी के पास दो एकड़ में बने ढाबे व अन्य कमरों को भी बुलडोजर से गिराया गया।
विज्ञापन

गांव नांगल खुर्द व चौहान जोशी में नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया गया है। जुलाई 2015 में सोनीपत नगर निगम का गठन किया गया। नगर निगम बनने के बाद निगम ने अपनी जमीनों से कब्जा खाली कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब निगमायुक्त विश्राम मीणा के संज्ञान में मामला लाया गया। इस पर निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने उप निगमायुक्त हरदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और कब्जा हटाने के लिए एक टीम का गठन किया है। सबसे पहले नगर निगम की टीम वीरवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव नांगल खुर्द पहुंची। इस दौरान टीम ने कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की तो कब्जाधारियों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया।
इस दौरान कब्जाधारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप निगमायुक्त हरदीप सिंह के साथ बहस हुई। इस दौरान उप निगमायुक्त ने कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस दौरान मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने कब्जाधारियों को मौके से हटाया। इसके बाद नांगल खुर्द में एक एकड़ से दो दुकानों को हटाया गया और कृषि भूमि को खाली कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम की टीम गांव चौहान जोशी पहुंची। इस दौरान टीम ने वहां पर बने ढाबे व दो कमरों को बुलडोजर से गिरा दिया। साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि अगर नगर निगम की जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में सहायक अभियंता सुरेश लोहान, भवन निरीक्षक वीरेंद्र, कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें