अपनी मांगों को लेकर बड़ी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर शहरी विद्युत निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
धरने के बाद बड़ी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह व व्यापारियों ने संयुक्त रुप सेे एसडीएम को मांग पत्र देकर जल्द कदम उठाने की मांग की।
उद्योगपतियों का कहना है कि लंबे समय से एचएसआईडीसी में बिजली संकट बना हुआ है, इससे वे समय पर माल तैयार नहीं कर पाते।
उन्होंने मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जाए, बिजली में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने के लिए 24 घंटे निगम के कर्मचारी तैनात करने, उद्योगपतियों को 15 दिन में नया बिजली कनेक्शन दिया जाएं, काम न करने वाले कर्मचारियों को एरिया से बाहर किया जाए।
उन्होंने निगम को चेताया कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को करेंगे। साथ ही उद्योगपतियों ने एसडीएम को बताया कि वे निगम को 6 करोड़ रुपए हर माह बिल के तौर पर देते हैं, इसके बावजूद लंबे समय तक फाल्ट दूर नहीं किए जा रहे हैं।
इस मौके पर बड़ी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान अनिल भारद्वाज, सचिव अमित गोयल, सहसचिव हिमांशु धीमान, नवीन जैन, नितिन पाराशर, नरेंद्र गुप्ता, एमटीएस गिल व अन्य उद्योगपति भी मौजूद रहे।
फोटो 40 बड़ी इंडस्ट्रीयल वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्य शहरी विद्युत कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए।