गोहाना। उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में युवती की हत्या के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार को प्रदर्शन किया। महम रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर एकत्रित हुए सदस्यों ने हत्यारे को फांसी देने और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व आजाद सिंह डांगी ने किया।
आजाद सिंह डांगी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे। उन्होंने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग भी की।
इस दौरान मुकेश पांचाल, रामपाल जांगड़ा, धर्मपाल डांगी, मैनपाल पांचाल, विकास धीमान, सतबीर पोडिया, सुरेश जांगड़ा, सुरेश पवार, राजेंद्र पांचाल, नरेश पांचाल, निर्मला देवी, सरोज देवी, सुमित्रा देवी, मंगली देवी, शीला देवी, बृजभान भंवरा और जितेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।