फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट, छह के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रिढाऊ गांव में एक घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित दिलबाग सिंह गहलावत की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई थी।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह अपनी मां मामकौर के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही सभी आरोपित घर में घुस गए और दिलबाग सिंह से मारपीट शुरू कर दी। हवा सिंह ने लाठी से दिलबाग के दाहिने हाथ की कोहनी पर चोट मारी, जबकि विनय ने बाएं हाथ की कोहनी पर हमला किया। जब मामकौर अपने बेटे को बचाने आईं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी लात-घूसों से मारपीट की।
पड़ोसियों के शोर सुनकर मौके पर पहुंचने पर मां-बेटे को आरोपितों से छुड़ाया गया। आरोपितों ने जाते समय दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में घायल दिलबाग सिंह और मामकौर को पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दिलबाग की शिकायत पर फरमाणा चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों में हवा सिंह, उसकी पत्नी, बेटा विनय, सत्यवान, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अनिल कुमार, खरखौदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें