फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। वायु गुणवत्ता खराब होने पर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में मंगलवार देर रात राठधना रोड पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदूषण की स्थिति सामान्य होने तक ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने मंगलवार देर रात परिसर में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रदूषण का स्तर लगातार खराब है। ऐसे में परिसर में रहकर ऑफलाइन परीक्षाएं देना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। परीक्षाएं रद्द कराने के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चाहते हैं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने दावा किया कि विश्वविद्यालय के आधे से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के समर्थन में हैं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदूषण से बचाव के इंतजामों पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि उन्हें मास्क जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। परिसर में लगे एयर क्वालिटी डिस्प्ले के बंद होने और वास्तविक प्रदूषण स्तर की जानकारी नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें