फाेटो 01- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरना देकर रोष जताते नागरिक अधिकार मंच
सोनीपत। नागरिक अधिकार मंच के नेतृत्व में केंद्रीय ट्रेड यूनियन कर्मचारी संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर रोष जताया। मंच के सदस्यों ने गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को ज्ञापन दिया। सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर यूनियन के उप प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि विधानसभा व निकाय चुनाव जीतने के बाद ही सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार की ओर से बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी का नागरिक अधिकार मंच विरोध करता है। बिजली कोई व्यापार की वस्तु नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है। यह केवल उद्योगपतियों का लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र है। सरकार अपने इस फैसले को वापस ले। बिजली बिल 2023 रद्द किया जाए। 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क दी जाए। बिजली निगम का निजीकरण बंद किया जाए। कॉरपोरेट टैक्स बढ़ाया जाए। जनसेवा जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी व बिजली निशुल्क की जाए। जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता तब तक मंच इसका विरोध करता रहेगा। धरने में अधिवक्ता कपिल देव, गौरव राठी, सुनीता रानी, शारदा, शमशेर, जयभगवान शर्मा, जगबीर सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह छिक्कारा, बलवान, सुरेश, कर्मवीर, आनंद शर्मा व पवन कुमार मौजूद रहे।