फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना से मेरठ के लिए शुरू की रोडवेज बस सेवा

Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना क्षेत्र के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब यात्री गोहाना से सीधे मेरठ आवागमन कर सकेंगे। रोजाना सुबह 6:30 बजे रोडवेज बस चलकर 10 बजे मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगातार पहल कर रहा है। एक साल पहले भीड़ वाले रूटों को चिह्नित करने की योजना तैयार की गई थी, ताकि इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सके। सोनीपत बस अड्डे से कई रूट ऐसे हैं, जिन पर यात्रियों की संख्या अधिक है। योजना के तहत सर्वप्रथम सोनीपत से मेरठ रूट का चयन किया गया था। इस पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। सोनीपत बस अड्डे से पहले से दो बस मेरठ रूट पर चल रही हैं। इनमें से मेरठ रूट पर पहली बस का संचालन सोनीपत से सुबह 6.40 बजे शुरू होता है। इस रूट पर यह बस दो फेरे लगाती है। इसका दूसरा फेरा दोपहर 12 बजे से मेरठ के लिए होता है। वहीं दूसरी बस का संचालन सुबह 7:20 बजे शुरू होता है। 7:20 बजे चलने वाली बस मेरठ होते हुए बृजघाट तक जाती है।
अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोहाना से मेरठ रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस गोहाना बस अड्डे से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 7:40 बजे सोनीपत बस अड्डे आएगी और यहां से चलकर सुबह 10 बजे मेरठ पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 10:20 बजे मेरठ से रवाना होगी। बस दोपहर 1 बजे सोनीपत पहुंचगी। उसके बाद गोहाना के लिए रवाना हो जाएगी। मेरठ रूट पर बस का संचालन शुरू होने से गोहाना के यात्रियों को राहत मिल गई है। उन्हें सोनीपत बस अड्डे पर मेरठ जाने के लिए दूसरी बस नहीं बदलनी पड़ रही।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोहाना-सोनीपत-मेरठ बस सेवा शुरू की गई है। गोहाना क्षेत्र के लोगों को मेरठ की तरफ जाने के लिए सोनीपत आकर बस नहीं बदलनी पड़ेगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें