फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंगोली व सजावट प्रतियोगिता में भावी शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शंभू दयाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली एवं सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भावी शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कॉलेज परिसर को रंगों और आकर्षक कलाकृतियों से सजाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत, डिजिटल इंडिया और आधुनिक शिक्षा जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके अलावा भारतीय त्योहारों और पारंपरिक लोक कलाओं को भी अपनी कलाकृतियों में स्थान दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनमें टीम वर्क, धैर्य, एकाग्रता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना रहा। प्राचार्य ईश कुमार ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज को बेहतर दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें