फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे बेंच, राहगीरों को मिलेगी बैठने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहरवासियों और राहगीरों को जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बेंच लगवाए जाएंगे। इसके लिए परिषद की ओर से 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बेंच की खरीद और स्थापना के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित स्थानों पर बेंच लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। शहर में कई स्थानों पर बस और ऑटो के ठहरने के स्थान बने हुए हैं। चिन्हित स्थानों पर राहगीर खड़े होकर बस एवं ऑटो का इंतजार करते हैं। कई बार इंतजार लंबा हो जाता है, इससे बुजुर्ग महिला और असमर्थ लोगों को काफी परेशानी होती है। सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को असुविधा होती है। नगर परिषद की योजना के तहत बस और ऑटो स्टॉपेज के आसपास प्राथमिकता के आधार पर बेंच रखी जाएंगी, ताकि सार्वजनिक परिवहन का इंतजार करने वाले यात्रियों को खड़े होकर इंतजार न करना पड़े। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बेंच लगाई जाएंगी। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को सामान खरीदने के दौरान कुछ देर आराम करने का अवसर मिलेगा। वहीं, अन्य राहगीर भी जरूरत पड़ने पर इन बेंचों का इस्तेमाल कर सकेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान सहूलियत मिलेगी।
-
शहर में लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। बेंच रखे जाने से शहर के सार्वजनिक स्थलों की उपयोगिता बढ़ने के साथ ही आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी विरमानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें