फोटो 27: सोनीपत के चिंतपूर्णी कॉलोनी स्थित रूद्रेश महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देत
सोनीपत। धनवंतरी अखाड़ा, सार्वभौम सनातन धर्म महासभा की ओर से रूद्रेश महादेव मंदिर के महंत पंडित सीताराम भारद्वाज को महामंडलेश्वर के पद से अलंकृत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान अग्रसेन भवन सेक्टर-14 से चिंतपूर्णी काॅलोनी स्थित रूद्रेश महादेवी मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान पवन गर्ग ने पुष्प माला और पटके से महामंडलेश्वर पंडित सीताराम का स्वागत किया। पूर्व मंत्री कविता जैन व राजीव जैन ने पूजाकर शोभा यात्रा की शुरुआत करवाई। शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर ने एकत्रित पुरुष-महिलाओं को आशीर्वाद दिया और वैदिक सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया। जिला मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सुभाष, रवि, सुभाष तायल, राजेश जैन, विनोद, सुरेंद्र, नीतू व राजकुमार आदि उपस्थित रहे।