आरोपी दीपक ने सोमवार दोपहर बाद बैरक नंबर 3 (ए) में पत्ती नुमा नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात वार्डर सुभाष ने उसे पकड़ लिया और उससे पास से नुकीली वस्तु बरामद की। उसके पास से सुसाइड करने को लिखा गया पत्र भी बरामद किया गया है।
सोनीपत जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद बंदी ने नुकीली लोहे की पत्ती से अपनी गर्दन के पास वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वार्डर ने उसे खुद की गर्दन पर वार करते देखा तो तुरंत पकड़ लिया। उसे नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड करने के लिए लिखा गया पत्र भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल उप अक्षीक्षक सचिन ने सिटी थाना की कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि मूलरूप से गोहाना के गांव फिलहाल कबीरपुर निवासी दीपक दुष्कर्म के आरोप में कारागार में बंद है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना सोनीपत में 1 अप्रैल को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपी को 5 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।
आरोपी दीपक ने सोमवार दोपहर बाद बैरक नंबर 3 (ए) में पत्ती नुमा नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात वार्डर सुभाष ने उसे पकड़ लिया और उससे पास से नुकीली वस्तु बरामद की। उसके पास से सुसाइड करने को लिखा गया पत्र भी बरामद किया गया है। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद वापस जेल भेज दिया गया।