फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्राचार्यों का जीवन कौशल शिक्षा पर किया मार्गदर्शन

Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई के गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभी राजकीय विद्यालयों व चयनित निजी स्कूलों के प्राचार्य के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम व स्कूली शिक्षा निदेशालय, पंचकूला के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट बीसवां मील की प्राचार्य रचना बाना ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्राचार्य ही शैक्षिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता की धुरी होते हैं। ऐसे अभिमुखीकरण कार्यक्रम उन्हें नवीन शैक्षिक नीतियों, तकनीकों से अवगत कराते हैं, जो विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विशेष वक्ता स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला से उप निदेशक डॉ. उजिता बाल्यान, जिला नागरिक अस्पताल से उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता, नशा-निवारण, मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन, जीवन-कौशल शिक्षा के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शैक्षिक प्रशासन, संसाधन प्रबंधन, डिजिटल शिक्षा, विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार शर्मा, जैस्मिन कौर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें