सोनीपत। मुरथल रोड पर ड्रेन नंबर 6 की दीवार के साथ लगती जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। आप नेता देवेंद्र गौतम ने बताया कि उस जमीन पर ट्रकों से मिट्टी डलवाकर अवैध कब्जा करवाने की कवायद जारी है। नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से जमीन से कब्जा तक नहीं छुड़ाया जा रहा है। अवैध रूप से हो रहे कब्जों पर चिंता जाहिर करते हुए देवेंद्र गौतम ने कहा कि शहर में भूमाफियाओं को खुला संरक्षण मिल रहा है।