फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्राचार्य से ऑनलाइन ठगी, दो खातों से 3.33 लाख रुपये निकाले

Sat, 01 Mar 2025 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा । क्षेत्र के एक स्कूल प्राचार्य से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। स्कूलों के बने एक ग्रुप में आए मैसेज को खोलकर उसमें अपनी खाता संबंधी जानकारी भरना प्राचार्य को महंगा पड़ गया। उनके दो अलग-अलग खातों से 3,33,321 रुपये निकाल लिए गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी सत्यदेव पाराशर ने बताया कि वह गांव के ही एक निजी स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही एक अन्य स्कूल के प्रबंधक भी हैं। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर लगी ड्यूटी की सूचना साझा करने के लिए क्षेत्र के स्कूलों का एक ग्रुप बनाया गया है। इसमें वीरवार को एक स्कूल के शिक्षक की ओर से पीएम योजना के नाम से एक मैसेज भेजा गया। उन्होंने इस लिंक पर क्लिक करने पर मांगी गई जानकारी के तहत मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व पैन कार्ड की डिटेल भर दी। ग्रुप व मैसेज भेजने वाले पर विश्वास होने के चलते उन्होंने ऐसा किया, लेकिन शाम को उनके पास बैंक से काॅल आई कि उनके खाते से राशि निकाली गई है। जब उन्होंने ऐसा कोई भुगतान नहीं करने की बात कही तो बैंक अधिकारी ने ऑनलाइन ठगी होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। उनके दोनों बैंक खाते भी सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें