फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने श्रीराम मंदिर बनवाकर पूरा किया वादा : कैलाश विजयवर्गीय

Sun, 10 Mar 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते वह करके दिखाते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद -370 को हटाया और अयोध्या में श्रीराम मंदिर भी बनवाया है। केंद्र सरकार ने चार करोड़ गरीब परिवारों का पक्का मकान बनवाया। वहीं 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर वितरित किए गए हैं। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गोहाना में आयोजित जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। जीत व हार कार्यकर्ताओं पर निर्भर होती है। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में उतरें और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। विजयवर्गीय ने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। इसके चलते अगर केंद्र से 100 रुपये भी भेजे जाते थे तो लोगों तक केवल 25 पैसे ही पहुंच पाते थे। अब केंद्र व हरियाणा सरकार की सभी योजनाओं का सौ फीसदी लाभ जनता तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड योजना लेकर आई है, ताकि गरीब परिवार भी जरूरत पड़ने पर अच्छे अस्पतालों में अपना उपचार करवा सकें। हरियाणा सरकार ने इसी योजना का विस्तारीकरण करते हुए आयुष्मान चिरायु कार्ड योजना शुरू की है। पहले की सरकारों में युवाओं को भष्टाचार, भाई-भतीजावाद व पर्ची-खर्ची और पैसे देने पर ही नौकरियां मिलती थी। अब युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है। गरीब परिवारों के बच्चों को भी सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी, जींद से विधायक कृष्ण लाल मिढ्ढा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढ़ांडा, पूर्व मंत्री कविता जैन, योगेश्वर दत्त, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, तीर्थ राणा, उमेश शर्मा, रजनी विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, वीरेंद्र भनवाला, परमजीत सैनी, बलराम कौशिक, किरण बाला, सोनिया मोर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें