फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 40 वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया

Sun, 10 Mar 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि मेयर निखिल मदान व विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन कौशिक पहुंचे। इस दौरान केक काटकर 40 वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया। डॉ. रिंकू आंतिल ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ रहने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अधिवक्ता केएल पसरीजा को कानूनी सलाहकार व जोगिंद्र खुराना को सलाहकार मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सौरभ सचदेवा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान प्रेम रेलन ने की। मंच संचालन टीसी त्रिवेदी ने किया। ग्रुप ऑफ सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान लाजपत डुडेजा विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उपप्रधान रमेश अरोड़ा, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश मुंजाल, महिला प्रधान ऊषा भंडारी, किशन मिड्ढा, अशोक चांदना, रवि कपूर, सुशील स्याल, सतीश विरमानी, अर्जुन देव खेत्रपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें