फोटो 06- सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दौरान सांस्कृतिक कार
सोनीपत। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।
समारोह में होने वाली परेड में भाग लेने वाली पुलिस, होमगार्ड व विभिन्न स्कूलों की स्काउट व एनसीसी की टुकड़ियां प्रतिदिन जिला पुलिस लाइन लाइन मैदान में तैयारियां कर रही हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हिंदू विद्यापीठ स्कूल में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमें रिहर्सल कर रही है।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में सोमवार को हिंदू विद्यापीठ में होने वाली रिहर्सल में रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऋषिकुल विद्यापीठ, शिवा शिक्षा सदन, ज्ञान विद्या मंदिर, हिंदू विद्यापीठ, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा व मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों की टीमों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। समारोह में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीम देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति से संबंधित बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगी। समारोह के लिए 24 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में फाइनल रिहर्सल की जाएगी।
फोटो 06- सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दौरान सांस्कृतिक कार