फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम आगमन की तैयारी...राजीव गांधी एजुकेशन सिटी दिखेगी न्यारी

Fri, 10 Oct 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :11:  सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पीएम कार्यक्रम की तैयारी में लगे बु
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और रैली को लेकर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की छटा को बदला जा रहा है। प्रशासनिक टीमें दिन-रात तैयारी में जुटी हैं। सड़कों पर सफाई कर्मियों की मौजूदगी, बुलडोजरों की आवाजाही और सौंदर्यीकरण के व्यापक अभियान ने इस क्षेत्र को नई ऊर्जा से सराबोर कर दिया है।
विज्ञापन


राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री की 17 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली को लेकर प्रशासनिक अमला मोर्चे पर जुटा है। रैली स्थल और उससे सटे इलाकों में सफाई, सजावट और सुधार कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एक ओर बुलडोजर और सफाई यंत्रों की आवाज सुनाई दे रही है तो दूसरी ओर सड़कों के किनारे सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है। ऊंचाई वाले स्थानों से मिट्टी उठाकर निचाई वाले स्थानों पर भरत किया जा रहा है। पेड़ों की छंटाई तक हर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।


एजुकेशन सिटी बनेगी ‘ग्रीन गेटवे’
रैली स्थल तक जाने वाली सड़कों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए डिवाइडरों से घास और खरपतवार हटाए जा रहे हैं। टूटे चबूतरों को दुरुस्त किया जा रहा है और सड़क संकेतक बोर्डों को फिर से चमकाया जा रहा है ताकि मार्गदर्शन में कोई बाधा न हो। सड़कों के दोनों ओर की धूल-मिट्टी हटाने और पौधों की छंटाई का काम तेजी से जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री के आगमन तक पूरा क्षेत्र स्वच्छता और व्यवस्था का उदाहरण बनकर सामने आए।
विज्ञापन



तैयारी का अभियान दिन-रात जारी

नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमों के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और स्वच्छता कर्मी भी तैयारी में जुटे हैं। सड़क किनारे की दीवारों को पुतवाया जा रहा है जबकि रैली स्थल के आस-पास अस्थायी पार्किंग और सुरक्षा मार्गों की निशानदेही की जा रही है। रैली स्थल को सबसे व्यवस्थित स्थलों में से एक के रूप में तैयार किया जा रहा है। साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के हर पहलू पर प्रशासन की नजर है। मुख्य रैली स्थल के आसपास पार्किंग स्थलों की निशानदेही, सुरक्षा मार्गों की योजना और अस्थायी मंच की तैयारी भी तेजी से की जा रही है।



एजुकेशन सिटी का बदलेगा रूप

रैली से पहले एजुकेशन सिटी के प्रवेश द्वारों को सजाया जाएगा। पेड़ों की सजावट के साथ सड़कों के किनारे रंग-बिरंगे पौधे लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की साज-सज्जा पर विशेष पहल की जा रही है।

फोटो :11:  सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पीएम कार्यक्रम की तैयारी में लगे बु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें