फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5000 स्ट्रीट लाइट से शहर को जगमग करने की तैयारी, आज मुहर लगने की आस

Mon, 05 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत शहर में गोहाना रोड आरओबी पर लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी में गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : थलोरा मंडी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक।
विज्ञापन
सोनीपत। निगम क्षेत्र में विकास के लिए 26.75 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले 20 कार्यों को लेकर मंथन किया जाएगा। इसमें शहर में 5000 स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 1.47 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इन कामों की मंजूरी के लिए सोमवार को नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक होगी। मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विकास कार्यों को मंजूर किया जाएगा। उसके बाद नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन दो प्रस्ताव को रखा गया है जो 7 अप्रैल को हुई कमेटी की बैठक में स्थगित कर दिए गए थे। इनमें गांव लिवासपुर में होने वाले तालाब सुंदरीकरण और प्रभु नगर औद्योगिक क्षेत्र में बिछाने जाने वाले इंटरलॉकिंग ब्लॉक का बजट शामिल है। बैठक से दोनों एजेंडा शामिल करने से पहले निगम कमिश्नर हर्षित कुमार ने मौके का मुआयना किया है। इस बार उम्मीद है कि सोमवार को होने वाली कमेटी की बैठक में दोनों एजेंडे पास कर दिए जाएं।
एजेंडे में 60.53 लाख से सरदारों वाली गली के निर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया है। वार्ड नंबर 5 में ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व चावला कॉलोनी में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये व राजीव कॉलोनी में 1.25 करोड़ रुपये, हेम नगर व खन्ना कॉलोनी में 1.63 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है। मीट मार्केट के नवीनीकरण के लिए 66.13 लाख रुपये प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

मयूर विहार एक्सटेंशन कॉलोनी में सीवरलाइन डालने के लिए 55.4 लाख रुपये व इंडियन कॉलोनी में 1.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल किया है। ब्रह्म नगर व विशाल नगर में सीवर लाइन बदलने के लिए 99.47 लाख रुपये का प्रस्ताव, शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बूस्टिंग स्टेशनों व सीवर डिस्पोजलों की मरम्मत के लिए 67.12 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा है। विकास नगर , शाम नगर व मालवीय नगर में सीवरलाइन डालने के लिए 2.07 करोड़, भरतपुरी, देवनगर, इंद्रलोक, मिशन रोड व सुभाष नगर में सीवरलाइन पर 2.72 करोड़ रुपर्य खर्च करने का प्रस्ताव है। सेक्टर-23 में सड़कों के निर्माण के लिए 3.05 करोड़ का प्रस्ताव रखा है। वार्ड नंबर 12 के पार्कों में ओपन जिम व बच्चों के लिए झूले लगाने को 1.29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।

नगर निगम कार्यालय में सोमवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक रखी गई है। मंगलवार को नगर निगम हाउस की बैठक रखी गई है, जिसमें करोड़ों रुपये से शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव को पास किया जाएगा। -राजीव जैन, मेयर, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें