सोनीपत। सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की आम सभा आयोजित की गई। इस दौरान समिति के तीन वर्ष पूर्ण होने पर एडवोकेट सौरभ सचदेवा की देखरेख में गवर्निंग बॉडी का चुनाव कराया गया।
चुनाव में सर्वसम्मति से प्रेम रेलन को दूसरी बार प्रधान चुना गया। इसके अलावा रमेश अरोड़ा को उपप्रधान, टेकचंद त्रिवेदी को महासचिव, सतीश अरोड़ा को कैशियर और ओम प्रकाश मुंजाल को सहसचिव नियुक्त किया गया। इसके पश्चात प्रेम रेलन ने उषा भंडारी को महिला प्रधान बनाया।
विज्ञापन
इस दौरान सीताराम भारद्वाज व अशोक छाबड़ा को सचिव, केएल पसरीजा व सौरभ सचदेवा को कानूनी सलाहकार तथा रविंदर सेठ को सलाहकार बनाया गया। प्रेम रेलन ने कहा कि समिति की मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के जन्मदिन मनाए जाएंगे। हर तीन माह में धार्मिक स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम बनाया जाएगा।
बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी उषा भंडारी को सौंपी गई। साथ ही सुझाव दिया कि सरकारी दफ्तरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग पंक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिला उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी।